महाराष्ट्र के देहाती लोगों की पसंदीदा हरी मिर्च की चटनी

महाराष्ट्र के देहाती इलाकों में अक्सर किसान दोपहर के खाने में ज्यादातर हरी मिर्ची से बनी चटनी का इस्तेमाल करते हैं

हरी मिर्ची की चटनी –

आज मैं आपको हरी मिर्च से बनने वाली चटनी के बारे में थोड़ी जानकारी देना चाहता हूं |मैं महाराष्ट्र के देहाती इलाकों में अक्सर घूमने चला जाता हूं , तब मैंने गौर से देखा की अक्सर किसान भाई खाने में हरी मिर्च से बनी हुई चटनी का प्रयोग करते हैं | जिसका तीखापन देखते ही बनता है| बहुत ही खुशबूदार चटनी देखते ही मन को ललचाती जाती है|

मेरे एक पहचान वाले मित्र हैं , जिनसे मैंने इस चटनी बनाने की विधि कैसी है इसकी जानकारी हासिल की तब मुझे पता चला की चटनी बनाना बेहद आसान है |इसके लिए सबसे पहले हरी-हरी ताजी रसीली मिर्चीओ को पौधों से छांट छांट कर अलग किया जाता है ,और उसे बराबर टुकड़ों में काटा जाता है | उसके बाद गर्म तेल में डालकर उसे थोड़ी देर के लिए अच्छी तरह से भुना जाता है और कुछ ही पलों में उसे चूल्हे पर से निकालकर नीचे रखा जाता है उसके अंदर लहसुन ,प्याज ,अदरक ,थोडा हरा धनिया और अगर मौजूद हो तो हरे टमाटर उसमें मिलाए जाते हैं | इन सब को गर्म तेल में डालकर एक बार फिर से भुना जाता है| यह सब विधि होने के बाद उसे दोबारा चूल्हे पर से निकालकर नीचे रखा जाता है उसने स्वादानुसार नमक और थोड़ा खाने का तेल मिलाया जाता है | इसके बाद खलबत्तो की सहायता से उसे मसल- मसल के गर्म मिर्ची, अदरक ,लहसुन को बारीक पीसा जाता है और उससे महीन खुशबूदार हरी चटनी बनकर तैयार हो जाती है | जो खुले आसमान में खेत में बैठकर भोजन करते किसानों के खानों में चार चांद लगा देती है |

One response to “महाराष्ट्र के देहाती लोगों की पसंदीदा हरी मिर्च की चटनी”

  1. मुझे हरी मिर्ची का ठेचा बहुत पसंद है जानकारी अच्छी लगी

    पसंद करें

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें